रुड़की 28 मई (आरएनएस)। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राम ग्लोबल लाइटनिंग सॉल्यूशन की ओर से गुरुवार को एक होटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ पर्यावरण और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और भविष्य में ईंधन सप्लाई की चुनौतियों को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर ऊर्जा अपनाने पर गहन मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाला समय स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा का है, इसलिए लोगों को अभी से जागरूक होकर सोलर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह सहित सोलर इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारी और विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। राम ग्लोबल लाइटनिंग सॉल्यूशन के मालिक लावण्या सिंगल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत मिल रही सरकारी स्कीम का लाभ 31 मई 2027 से पहले अवश्य उठा लें, क्योंकि इसके बाद यह योजना बंद होने जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

