रुड़की 28 मई (आरएनएस)। सीएनजी फैक्ट्री के लिए ग्रामीणों और ऊर्जा निगम के बीच भूमिगत पाइपलाइन डाले जाने पर सहमति बन गई है। इस मामले में ग्रामीणों ने खुली लाइन डाले जाने पर विरोध जताया था। इसके बाद वार्ता का दौर चला और अब लाइन डालने को हरी झंडी मिल गई है। खानपुर क्षेत्र में माडाबेला गांव के पास सीएनजी फैक्ट्री लगी हुई है। खानपुर बिजली घर से फैक्ट्री तक विद्युत लाइन डाली जानी थी। लेकिन जब ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने विद्युत लाइन डालने का काम शुरू किया था तो तुगलपुर गांव के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन निकलने से गांव में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। कई बार ऊर्जा निगम की टीम मौके पर विद्युत लाइन बनने के लिए गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

