रुड़की 28 मई (आरएनएस)। बाजार जाने के लिए घर से निकली एक महिला के वापस न लौटने पर उसके पति ने पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी तीन दिन पहले घर से सामान लेने के लिए बाजार गई थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीडि़त ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक आशीष नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विवाहिता की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

