देहरादून 28 मई (आरएनएस)। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में इन दिनों नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। तीन जून तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न स्कूलों के 400 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।शिविर का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल भूपेंद्र सिंह उज्ज्वल और ब्रिगेडियर विकास ढींगरा ने किया। उन्होंने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी न केवल देश सेवा का एक माध्यम है, बल्कि जीवन में अनुशासन और मेहनत से अपने लक्ष्य को साधना भी सिखाता है। इस मौके पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने ले. कर्नल भूपेंद्र सिंह उज्ज्वल और ब्रिगेडियर विकास ढींगरा का स्वागत किया। एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण शिविर से छात्रों में अनुशासन के साथ ही देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षण शिविर में 29 यूके बटालियन एनसीसी के पीआई स्टाफ (परमानेंट इंस्ट्रक्टर) द्वारा सभी कैडेट्स को आर्मी सर्विस सब्जेक्ट्स की गहन जानकारी दी जा रही है। इसमें मैप रीडिंग, ऑब्स्टिकल ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट-बैटल क्राफ्ट, फायरिंग, हेल्थ एंड हाइजीन तथा टेंट पीचिंग शामिल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

