काशीपुर 28 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के राष्ट्रीय चेयरमैन राकेश प्रजापति ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने योजना के विस्तार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जिला चेयरमैन नियुक्त किया है।
गुरुवार को ठाकुरद्वारा रोड स्थित काव्या मैरिज हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि राकेश प्रजापति का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता खड़क सिंह ने प्रजापति को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रजापति ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर के अलावा 67 अन्य योजनाएं भी शामिल हैं, जिनका लाभ महिलाओं तक पहुंचाया जाना चाहिए।
उन्होंने जिले में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से भाजपा नेता खड़क सिंह को जिला चेयरमैन का मनोनयन पत्र सौंपा और हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिला चेयरमैन खड़क ने राष्ट्रीय चेयरमैन का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद तक इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ पहुंचाना होगा।
यहां दिल्ली के पूर्व महापौर एवं प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह, उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के चेयरमैन शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक इन्द्रदेव, यूपी के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल गुरु, ओमपाल, सुरेंद्र चौहान, खिलेंद्र चौधरी, सुदेश चौहान, दीपक राणा, राकेश, संदीप रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

