रुड़की,30 मई(आरएनएस)। प्रेस क्लब कार्यालय पर शनिवार को 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के जनक पंडित जुगल किशोर शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज, लोकतंत्र की शक्ति और जनभावनाओं की अभिव्यक्ति है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

