हुगली 31 मई (आरएनएस)। जिले के चुंचुड़ा में पूर्व तृणमूल विधयाक असित मजूमदार सहित, चुंचुड़ा नगर पालिका के चेयरमैन सौमित्र घोष, वाइस चेयरमैन पार्थ साहा, पार्षद रंजन राहा, निर्मल चक्रवर्ती, समीर सरकार समेत कुल 10 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुंचुड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त तृणमूल नेता पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहें थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार लोगों में पार्टी के कई वरिष्ठ नाम शामिल हैं, जिनमें असित मजूमदार, सौमित्र घोष, पार्थ साहा, रंजन राहा, निर्मल चक्रवर्ती और समीर सरकार प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस बड़ी गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है, वहीं विपक्षी दल भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, तो जज ने उनमें से पांच को पुलिस हिरासत में और बाकी पांच को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। उन्हें 4 जून को फिर से कोर्ट में पेश किया जाना है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि उनके नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि ये कदम पूरी तरह से कानून के उल्लंघन से जुड़े आरोपों के आधार पर उठाए गए थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

