नई दिल्ली 1 जून (आरएनएस)। देश में नीट (हृश्वश्वञ्ज) परीक्षा को लेकर मचे सियासी घमासान और छात्रों के आक्रोश के बीच अब सोशल मीडिया की जंग सीधे देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर आंधी की तरह उभरी ‘कॉकरोच जनता पार्टीÓ (ष्टछ्वक्क) अब दिल्ली में एक बड़े और व्यापक आंदोलन का बिगुल फूंकने जा रही है। इस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए इसके संस्थापक और चर्चित सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके आगामी 6 जून को अमेरिका से भारत लौट रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने फॉलोअर्स से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है, जिसके बाद से ही खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
ंसोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही तैर रहा है कि आखिर अभिजीत दीपके के अचानक भारत आने और इस कथित आंदोलन के पीछे का मुख्य एजेंडा क्या है? इसका खुलासा खुद अभिजीत ने अपने वीडियो में किया है। दरअसल, वह देश में हाल ही में हुई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं (नीट-यूजी) में सामने आईं कथित गड़बडिय़ों, धांधलियों और पेपर लीक के विरोध में छात्रों की आवाज बुलंद करने भारत आ रहे हैं। इस आंदोलन का सबसे प्रमुख मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करना है। कॉकरोच जनता पार्टी का प्लान सड़कों पर उतरकर पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरू करना है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

