भोपाल 1 जून (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक, उन्होंने पूर्ण ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ मां भारती की सेवा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीलम संजीव रेड्डी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, सादगी और लोकतांत्रिक परंपराओं की पाठशाला है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

