भोपाल।(आरएनएस)।प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में प्रदेश के चयनित जिलों के लिए भारतीय प्रशासकीय सेवा के अधिकारियों को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में जिला उमरिया में अजय गुप्ता के स्थान पर संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास उमाशंकर भार्गव, आलीराजपुर में निधी निवेदिता के स्थान पर उपसचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग दिलीप कुमार कापसे एवं अनूपपूर में राहुल धोटे के स्थान पर उपसचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास रोहित सिसोनिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

