भोपाल 1 जून (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपालवासियों को ‘भोपाल गौरव दिवसÓ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने जारी संदेश में कहा कि वर्ष 1949 में आज के पावन दिवस पर भोपाल का भारत संघ में विलय हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के विलीनीकरण और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। साथ ही भोपाल को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाकर गौरव के इस अवसर को सार्थक करने का भोपालवासियों से आहवान किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

