भोपाल 1 जून (आरएनएस)।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 से पहले रूफटॉप सोलर लगवाए और सब्सिडी का लाभ उठाया जा सकता है। प्रदेश में अब तक 02 लाख से अधिक उपभोक्ता पहले ही इस योजना में नामांकित हो चुके है।
मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (क्करूस्त्ररूक्चङ्घ) हेतु व्हाट्सप्प चैटबॉट “सोलर चाचा” का शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से हितग्राही योजना से संबंधित समस्त प्रमाणित जानकारी प्राप्त कर सकेगा। अपना सोलर सफर शुरू करने के लिए इस क्तक्र कोड को स्कैन करे अथवा 8815107640 नंबर पर ॥द्गद्यद्यश भेज सकते हैं।

