डिंडौरी।(आरएनएस)। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जप्त की गई।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छांटा बैगानटोला, तहसील एवं थाना डिंडौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जेसीबी क्रमांक रूक्क52ष्ठ्र0254 को खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन करते हुए पाया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन को मौके पर जप्त कर लिया गया।
जप्त वाहन का चालक रामचरण मरावी, निवासी देवरी समनापुर, तहसील एवं जिला डिंडौरी तथा वाहन स्वामी ठाकुर सिंह, निवासी देवरी समनापुर बताया गया है। जप्त जेसीबी मशीन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना कोतवाली डिंडौरी में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण को न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

