नईदिल्ली 3 जून (आरएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू और दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने आज मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद आग से बचाव, नियमों के प्रवर्तन और पीडि़तों को तत्काल राहत देने के लिए एक व्यापक, बहु-विभागीय कार्ययोजना तैयार करने के लिए एक आपातकालीन उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस घटना की जांच और जिम्मेदारी तय करने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। महापौर ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट और की गई कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधु शाम को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ घटना का रिव्यू करने के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग करेंगे।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना के संबंध में गैर-इरादतन हत्या और भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की दूसरी संबंधित धाराओं के तहत स्नढ्ढक्र दर्ज की थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

