भोपाल 3 जून (आरएनएस)। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में निगम के अमले ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठियां, फल, सब्जी की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक भवन निर्माण सामग्री व वाहनों को हटाने की कार्यवाही की और ठेले, गुमठियां, काउंटर, स्टैण्ड, प्लास्टिक पाईप, रेत छानने का छन्ना, तगाड़ी, नेट, तिरपाल, कैरेड, पानी की टंकी, बैटरी लाईट आदि जप्त करने की कार्यवाही की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को शाहपुरा, बंसल हास्पिटल, अरेरा कालोनी, बांसखेड़ी, एम.पी. नगर मल्टीलेवल पार्किंग, लिंक रोड नं0-01,02 व 03, जवाहर चौक, प्रेमपुरा घाट सैर सपाटा, न्यू मार्केट, माता मंदिर, भारत माता चौराहा, रेतघाट, रविन्द्र भवन, बरखेड़ी, आनंद नगर हथाईखेड़ा, प्रभात चौराहा, परिहार चौराहा, अषोका गार्डन दषमेष नगर, द्वारका नगर, चौकसे नगर, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-06, डी.आई.जी बंगला, ग्रीन पार्क कालोनी, निषातपुरा, करोंद, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल, एयरपोर्ट रोड दाता कालोनी, आषाराम तिराहा, गांधीनगर बस स्टेण्ड आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, गुमठियां, फल, सब्जी की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया साथ ही डीआईजी बंगला ग्रीन पार्क में सर्विस रोड पर आवागमन में बाधक 15 दो पहिया वाहन, द्वारका नगर क्षेत्र में सर्विस रोड से रेत, गिट्टी, एम.पी.नगर मल्टी लेविल पार्किंग से 03 पान की गुमठियां, लिंक रोड नं. 03 से 02 गुमठियां आदि को हटाया तथा 06 ठेले, 06 गुमठियां, 04 टेबिल, 01 काउंटर, 01 लोहे का स्टैण्ड, 01 बेंच, 01 लोहे की घोड़ी, 01 प्लास्टिक पाईप, 01 रेत छानने का छन्ना, 03 तगाड़ी, 01 नेट, 01 तिरपाल, 15 कैरेड, 01 पानी की टंकी, 03 बैटरी लाईट आदि जप्त करने की कार्यवाही की।

