जबलपुर 3 जून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में पूर्व छात्र संघ के सहयोग से भव्य साहित्यिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंट विधायक अशोक रोहाणी मुख्य अतिथि एवं विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार राधाकृष्ण पाण्डेय की नवीन कृतियों ‘गीता दोहावलीÓ और ‘नमो काव्य मंजरीÓ का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी, डॉ. इला घोष, प्रो. अरुण शुक्ल तथा डॉ. शिवकुमार सिंह ठाकुर सहित अनेक शिक्षाविद् एवं साहित्यकार उपस्थित रहे। अतिथियों ने लेखक के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनाएं नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
डॉ. इला घोष ने ‘गीता दोहावलीÓ की साहित्यिक एवं आध्यात्मिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. शिवकुमार सिंह ठाकुर ने ‘नमो काव्य मंजरीÓ के रस, भाव और शिल्प सौंदर्य का विश्लेषण किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मनीष दुबे ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, साहित्य प्रेमी, पूर्व छात्र, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

