—- पात्र लाभार्थियों की जांचोपरांत तैयार सूची पोर्टल पर उपलब्ध, 15 दिनों तक आपत्तियां आमंत्रित।
कुशीनगर, 04 जून (आरएनएस)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 बी0एल0सी0 घटक के अंतर्गत पात्र आवेदकों की डी0पी0आर0 सूडा मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में गठित जांच समिति द्वारा सभी आवेदन पत्रों की गहन जांच के उपरांत पात्र लाभार्थियों की डी0पी0आर0 तैयार कर प्रेषित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रेषित डी0पी0आर0 में नगर पालिका परिषद पडऱौना के 204, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के 133, नगर पालिका परिषद हाटा के 318, नगर पंचायत दुदही के 125, नगर पंचायत खड्डा के 492, नगर पंचायत छितौनी के 421, नगर पंचायत रामकोला के 381, नगर पंचायत मथौली के 44, नगर पंचायत सुकरौली के 159, नगर पंचायत सेवरही के 114, नगर पंचायत तमकुहीराज के 238, नगर पंचायत फाजिलनगर के 89 तथा नगर पंचायत कप्तानगंज के 45 पात्र लाभार्थी सम्मिलित हैं। इस प्रकार कुल 2763 लाभार्थियों की डीपीआर शासन को प्रेषित की गई है। उक्त सूची को जनपद की वेबसाइट द्मह्वह्यद्धद्बठ्ठड्डद्दड्डह्म्.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर सार्वजनिक कर दिया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति जिलाधिकारी कार्यालय अथवा डूडा कार्यालय, कुशीनगर में दर्ज करा सकता है। यह सूची पोर्टल पर अगले 15 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, विशेषकर शहरी नागरिकों से अपील किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 एक पूर्णतया नि:शुल्क योजना है। जो केवल पात्रता के आधार पर प्रदान की जाती है। किसी के भी बहकावे में आकर किसी को कोई धनराशि न दें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा आवास दिलाने के नाम पर धनराशि वसूलने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

