लखनऊ/वाराणसी:(आरएनएस )उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने वाराणसी स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है और विपक्ष द्वारा उठाई जा रही जनसमस्याओं के जवाब देने से बच रही है।अजय राय ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाते हैं, तो भाजपा जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत हमलों और मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास करती है।उन्होंने महोबा में दलित बेटी के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कांग्रेस पीडि़त परिवार के साथ खड़ी होती है, तब भाजपा राजनीतिक प्रतिक्रिया देने लगती है, जबकि सरकार की प्राथमिकता पीडि़तों को न्याय दिलाना होना चाहिए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, लूट और महिला अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जनता में असुरक्षा का माहौल है।अजय राय ने गाजीपुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर और गाजियाबाद में हुई हालिया आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये घटनाएं राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के “अपराध मुक्त प्रदेश” के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।उन्होंने एनकाउंटर नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के स्थान पर भय आधारित व्यवस्था लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न न्यायिक टिप्पणियों और आंकड़ों से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आती रही हैं।युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि हृश्वश्वञ्ज, ष्टश्वञ्ज, स्स्ष्ट-त्रष्ठ, रेलवे और पुलिस भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार सृजन में पूरी तरह विफल रही है।महंगाई को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है, जिससे किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है।काशी की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अजय राय ने कहा कि काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को विकास के नाम पर नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जबकि स्थानीय समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा विपक्ष पर लगातार बयानबाजी की जा रही है, लेकिन वे जनता के असली मुद्दों जैसे बेरोजगारी, अपराध, महंगाई और युवाओं के भविष्य पर चुप हैं।अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

