प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक विशाल पथ संचलन गौहनिया में आयोजित किया गया। पथ संचलन में प्रतिभा कर रहे स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाने के लिए गौहनिया बाजार में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। सड़क के अगल-बगल खड़े महिलाओं एवं पुरुषों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम का उद्घोष कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भौगोलिक रचना के अनुसार काशी प्रांत के 27 जिलों के स्वयंसेवकों का एक प्रशिक्षण गौहनिया वात्सल्य परिसर में बीते 22 मई से चल रहा है । जिसका समापन 6 जून को होगा । इसी प्रशिक्षण के तहत स्वयंसेवकों द्वारा एक विशाल पथ संचलन मंगलवार की गोधूलि बेला में 5 किलोमीटर तक निकाला गया।
बताया जाता है कि यह संचलन उक्त प्रशिक्षण के विषय वस्तु का एक अंग है। सधी हुई चाल में गणवेशधारी स्वयंसेवक अनुशासित ढंग से कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते दिखे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

