विकासनगर,04 जून(आरएनएस)। सेलाकुई में गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। दुर्गा परिसर में आयोजित सार्वजनिक बैठक में महिला व्यापारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पहली बार बड़ी संख्या में महिला व्यापारियों ने बैठक में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने की। उन्होंने व्यापारिक हितों की सुरक्षा, संगठन के विस्तार और स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत व्यापारियों की एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि महिला व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी व्यापार मंडल को नई सोच और नई दिशा प्रदान करेगी। उद्योग व्यापार मंडल समिति ने सभी व्यापारियों, विशेषकर महिला व्यापारियों का बैठक में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। बैठक में सविता मित्तल, सरिता चौहान, कविता गुरुंग, पूनम, संतोषी सोलंकी, इंदु गुप्ता, विनीता, सुभा गुप्ता, आरती सिंह, अंजली पाठक, ललित चौधरी, राजीव श्रीवास्तव, काशी महावर, राजू श्रीवास्तव, राजेंद्र बलूनी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, राजेंद्र गंगसरी, संदीप सिंह चौहान, सूरज पालीवाल और वीर सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

