हरिद्वार,04 जून(आरएनएस)। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर की पूर्व छात्रा डॉ. ऐश्वर्या भट्ट के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयन से परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की सीधी भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल करने पर गुरुकुल परिसर में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में निदेशक प्रो. गिर्राज प्रसाद गर्ग ने डॉ. ऐश्वर्या भट्ट का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनकी उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. भट्ट की सफलता न केवल आयुर्वेद विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे आयुर्वेद जगत और देवभूमि की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पुलिस सेवा में भी उत्कृष्ट कार्य कर समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर डॉ. दीपशिखा, डॉ. विपिन पांडे और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राहुल तिवारी ने भी डॉ. भट्ट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उनके बैचमेट और जूनियर छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. नैंसी सिंह, डॉ. जतिन तिवारी और डॉ. अंजलि सहित अन्य विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी सहपाठी की सफलता पर खुशी जताई। डॉ. ऐश्वर्या भट्ट ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, कड़ी मेहनत और गुरुकुल परिसर के गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

