हरिद्वार,04 जून(आरएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ मेला 2028 की तैयारियों और स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि कुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व है। उन्होंने कहा कि सभी 13 अखाड़े मिलकर सिंहस्थ महाकुंभ को सनातन परंपरा के अनुरूप दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी भी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

