जौनपुर 5 जून (आरएनएस )। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरूण कुमार कन्नौजिया द्वारा परिसर में छायादार पौधा लगाकर की गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पौधों का होना मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भी सकूनदेह साबित होता है। पप्पू सरोज, चीफ फार्मासिस्ट सुनील कुमार सिंह, रणजीत जैसवार, हरिवंश कुमार राम, लैब टेक्नीशियन प्रमोद कुमार और वार्ड ब्वॉय राम सिंगार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

