जौनपुर 5 जून (आरएनएस ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था परिश्रम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह एवं सचिव एडवोकेट अखिलेश चैबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 54 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों ने एक पेड़ मा के नाम लगाकर पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद के.पी. सिंह ने कहा कि यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोडऩा एक सराहनीय पहल है। इससे समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश जाता है।संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन पर देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के बीच दिव्यांगजन अपनी नई ट्राइसाइकिलों पर तथा छात्राएं अपनी साइकिलों के साथ एक कतार में आगे बढ़ती दिखाई दीं। यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। पूरे परिसर में उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सुरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक,हरेन्द्र प्रसाद सिंह पूर्व विधायक जफराबाद,सुषमा पटेल पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

