फतेहपुर 5 जून (आरएनएस )। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित निर्माणाधीन मकान बनाने के दौरान शुक्रवार की दोपहर अचानक मिस्त्री गिरकर अचेत हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सदर कोवातली क्षेत्र के मऊ निवासी सत्यभान का 42 वर्षीय पुत्र अवधेश राजमिस्त्री था। बताते है कि वह मजदूर राज निवासी सिमौर गाजीपुर के साथ चौक निवासी मो0 रेहान निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। बताते कि नीचे वाले कमरे में आचानक अचेत होकर गिर पड़ा इसकी जानकारी जब मजदूर राज को हुयी तो उसने तत्काल मो0 रेहान को बताया कि जिस उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

