बस्ती। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डाण् राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओंए कार्यकर्ताओं ने भीषण बिजली संकटए अघोषित बिजली कटौतीए महंगी बिजली दरोंए स्मार्ट मीटर आदि के सवाल को लेकर मुख्य अभियन्ता वितरण कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद ईण् विजय कुमार गुप्ता के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन सौंपने के बाद ष्आपष् जिलाध्यक्ष डाण् राम सुभाष वर्मा ने कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पूरे प्रदेश में आम जनताए किसानए व्यापारीए छात्र और कर्मचारी बिजली संकट से त्रस्त हैं।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जब जनता बिजलीए पानी और बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है तब सरकार के जिम्मेदार मंत्री समस्याओं का समाधान करने के बजाय गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी में व्यस्त दिखाई देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि जनता बिजली मांगेगी तो मंत्री बोलेंगे जय श्री रामए जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने का यह प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानेए भीषण गर्मी के दौरान सभी जिलों में निर्वाध एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनेए प्रदेश की बढ़ती मांग के अनुरूप बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने हेतु ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना लागू करनेए स्मार्ट मीटर और फर्जी बिलिंग से संबंधित सभी शिकायतों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराये जानेए बिजली दरों में किसी भी प्रकार की वृद्धि पर तत्काल रोक लगानेए बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करनेए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों पर रोक लगाकर जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन देने के दौरान आशीष जायसवालए मिथलेश भारतीए वीरेन्द्र कुमारए अब्दुल कयूमए भोला यादवए प्रेमचन्द्र चौधरीए रामरेखा प्रजापतिए शेषपाल चौधरी के साथ ही आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारीए कार्यकर्ता शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

