भोपाल 5 जून (आरएनएस)।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को मंत्रालय वल्लभ भवन परिसर में नीम का पेड़ लगाया। मुख्य सचिव जैन ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए पर्यावरण की रक्षा और अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने भी आंवले का पौधा लगाया। इस अवसर पर मंत्रालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

