भोपाल 5 जून (आरएनएस)।राज्य आनंद संस्थान, मध्यप्रदेश द्वारा 8 जून से 12 जून 2026 तक 5 दिवसीय ऑनलाइन अल्पविराम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सायंकाल 6 बजे से 7:30 बजे तक संचालित होगा।
प्रशिक्षण में शासकीय एवं अशासकीय दोनों क्षेत्रों के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी पात्र हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 है। इच्छुक आवेदक राज्य आनंद संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://222.ड्डठ्ठड्डठ्ठस्रह्यड्डठ्ठह्यह्लद्धड्डठ्ठद्वश्च.द्बठ्ठ पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

