भोपाल 5 जून (आरएनएस)।राज्य क्षेत्र के थर्मल पॉवर स्टेशनों में एक नया इतिहास रचते हुए, मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई (्रञ्जक्कस्) की 210 मेगावॉट (रूङ्ख) क्षमता वाली यूनिट नंबर 5 ने लगातार 609 दिनों तक निर्बाध रूप से क्रियाशील रहकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह शानदार सफर 1 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 2 जून 2026 तक करीब पौने दो साल तक बिना रुके जारी रहा, जो राज्य क्षेत्र (स्ह्लड्डह्लद्ग स्द्गष्ह्लशह्म्) की किसी भी थर्मल यूनिट के लिए अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दो जून को अचानक आई एक तकनीकी विद्युत खराबी (श्वद्यद्गष्ह्लह्म्द्बष् स्नड्डह्वद्यह्ल) के कारण इस यूनिट को रोकना पड़ा, जिससे यह अद्भुत सफर थम गया। इस ऐतिहासिक परिचालन अवधि के दौरान प्लांट के कार्यकुशलता सूचकांक (क्कद्गह्म्द्घशह्म्द्वड्डठ्ठष्द्ग ढ्ढठ्ठस्रद्बष्द्गह्य) भी बेहद उत्कृष्ट रहे, जो यूनिट की बेहतरीन तकनीकी देखरेख और परिचालन क्षमता को दर्शाते हैं।
मजबूत परफॉर्मेंस: आंकड़ों में देखें यूनिट का दमदार प्रदर्शन-इस मैराथन रन के दौरान प्लांट के कार्यकुशलता सूचकांक (क्कद्गह्म्द्घशह्म्द्वड्डठ्ठष्द्ग ढ्ढठ्ठस्रद्बष्द्गह्य) बेहद बेमिसाल रहे। क्क्रस्न (प्लांट उपलब्धता) 98.82त्न, क्करुस्न (प्लांट लोड फैक्टर) 95.61त्न और ्रक्कष्ट (सहायक बिजली खपत) 9.29त्न रही।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पॉवर स्टेशन के सभी अभियंताओं, तकनीकी स्टाफ और कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी है। प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि लगातार 609 दिनों तक बिना किसी ट्रिपिंग के यूनिट का चलना हमारे उत्कृष्ट रखरखाव, कुशल प्रबंधन और ग्राउंड स्टाफ की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। चचाई थर्मल पॉवर स्टेशन ने राज्य क्षेत्र में जो बेंचमार्क सेट किया है, उस पर पूरे प्रदेश को गर्व है।

