भोपाल 5 जून (आरएनएस)।विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 के पावन अवसर ”एक पेड़ मां के नाम अभियानÓÓ के अंतर्गत भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में फलदार और छायादार पौधों का पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुधीरकुमार सिंह, प्रेसीडेंट इंडियन डेयरी एसोसिएशन, प्रीतेश जोशी, सीईओ भोपाल दुग्ध संघ, भोपाल ने पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मिलन मिश्रा, गु्रप हेड फील्ड ऑपरेशन एमपीसीडीएफ भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सीईओ ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण का निर्माण समय की सबसे बड़ी मांग है। पर्यावरण ही हमारे अस्तित्व, स्वास्थ्य और खुशहाली का आधार है। प्रकृति की रक्षा केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें। हरियाली ही हमारी हवा को शुद्ध और जीवन को स्वस्थ बनाती है।
इस अवसर पर दुग्ध संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे। पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी है। संघ परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाकर रखने में योगदान देंगे।
भोपाल दुग्ध संघ क्षेत्रांर्गत सहकारी समितियों के परिसर में भी पौधारोपण किया गया तथा समिति सदस्यों ने अपने गांव के आसपास खाली पडी भूमि पर पौधा रोपकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाने में अहम भूमिका निभाई है। समिति सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया है।

