भोपाल 5 जून (आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत मध्य विधानसभा के महाराणा प्रताप मंडल, वार्ड क्रमांक 43 स्थित आरोग्य वाटिका में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मध्य प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, राज्यसभा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, महापौर मालती राय एवं पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, एवं वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। ‘एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान प्रकृति और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिलेगा।”
भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि “विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रारंभ किया गया यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नागरिक एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें, तभी हरित एवं स्वस्थ भारत का निर्माण संभव होगा।”
उन्होंने बताया कि भाजपा जिला भोपाल द्वारा जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं भावी पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश राय, चेतन भार्गव, प्रदीप शेखावत, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल रेनवाल, अभय पंडित, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, अश्विनी राय, अमन यादव, गुंजन चौकसे, राकेश कुकरेजा, उत्कर्ष नायक, अनिल पचौरी मुकुल लोखंडे, धर्मेंद्र सिंह परिहार, इंद्रजीत राजपूत, नेहा भगत, आशा प्राचे, संतोष हिरवे, पार्षद बृजला सचान, आरती अनेजा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, सुमित पांडे, पयोज जोशी, सुनील सिंह बघेल, राजेश सिंह, शैलेंद्र निगम, भूपेंद्र माली, वार्ड 45 के संयोजक महेंद्र वर्मा, बाबूलाल यादव, मंडल अध्यक्ष निर्भय धाकड़, अंकित शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अजय साहू, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र पाल, सहित जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी तथा वृक्षारोपण टोली के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

