लखनऊ,06 जून(आरएनएस)। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग एवं महानिदेशक, राज्य ग्राम्य विकास संस्थान सौरभ बाबू के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर संस्थान मुख्यालय सहित इसके अधीन संचालित प्रदेश के 50 क्षेत्रीय एवं जिला ग्राम्य विकास संस्थानों में एक साथ सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। मुख्यालय परिसर में अपर निदेशक सुबोध दीक्षित की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक तथा पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों का रोपण किया।कार्यक्रम में सुबोध दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण और भूजल स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने बढ़ते शहरीकरण और विकास कार्यों के बीच वृक्षों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करे, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे प्रदेश में एक साथ हुए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

