-जिलाधिकारी ने 31 शिकायतों का तत्काल करवाया गया निस्तारण
सोहावल-अयोध्या,06 जून(आरएनएस)। तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तहसील मे आए लगभग 243 शिकायत कर्ताओं की एक एक कर शिकायततें सुनीं। सुनवाई के दौरान ही डीएम ने त्वरित कार्यवाही की मिशाल कायम करते हुए लगभग 31 शिकायत का तत्काल निस्तारण करवाया। जिलाधिकारी से फरियाद करने वालों की सुबह से ही लगी लंबी कतार लगी रही। पर्ची काउंटर पर भी भीड़ की लम्बी लाइन लगी रही।जिसके चलते कुछ फरियादी वापस होने को विवश हुए। जिलाधिकारी समय से आधा घंटा बाद भी शिकायतें सुनते रहे।कानून व्यवस्था से संबधित मामलों को स्वयं वरिष्ठ पुलिस डा. गौरव ग्रोवर ने सभी शिकायत को सुनने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी । जन समस्याओं की सुनवाई करने से यहां मौजूद फरियादियों में न्याय की उम्मीद जगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी देवेंद्र कुमार भिटौरिया,तहसील दार प्रदीप कुमार सिंह,एस डी एम न्यायिक पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार रेशू जैन, नायब तहसीलदार मसौधा इन्द्र भूषण यादव,अधिशाषी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, सीएचसी प्रभारी आकांक्षा वर्मा,खण्ड शिक्षा अधिकारी रविता राव,सीडीपीओ डा. अनीता सोनकर, आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह, रौनाही प्रभारी निरीक्षक रौनाही लाल चंद सरोज सहित समस्त तहसील एवं संबधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

