प्रयागराज,06 जून(आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित जून के अंतिम सप्ताह में धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में होने वाले आल इंडिया हिमालयन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम का चयन ट्रायल्स आगामी 6 जून से शुरू होना था परन्तु पिछले दिन देर रात हुई भारी बारिश से मैदान में पानी भर जाने की वजह से अब ये ट्रायल्स 8 जून सोमवार से प्रारम्भ होंगे।
चयन ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी जिनका (अंडर-17) जन्म 2009 2010 एवं (अंडर-15 ग्रुप) जन्म 2011 एवं इससे अधिक में हुआ है वो चयन ट्रायल्स में भाग ले सकते है। वही सीनियर ग्रुप में ट्रायल्स में भाग लेने हेतु जिनका जन्म 1999 अथवा इसके बाद हुआ हो वो भाग ले सकते है चयनित खिलाडिय़ों का ऐ आई ?फ़ ?फ़ (सी आर एस) सेंट्रलाइज्ड रजिस्ट्रेशन सिस्टम पंजीकरण अनिवार्य है। खिलाड़ी अपने पूरे किट के साथ प्रात: पांच बजे विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज में रिपोर्ट करे।
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष (9453231784) से संपर्क कर सकते है। चयनित खिलाड़ी अप्रैल में होने वाले आल इंडिया हिमालयन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी का प्रतिनिधित्त्व करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

