प्रयागराज,06 जून(आरएनएस)। शुआट्स ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर शनिवार से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी क्रिकेट मैदान पर प्रारम्भ हुआ।
शिविर का उद्घाटन प्रो. डा. आफताब आलम ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करके किया। शिविर में 41 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। सभी को फिजिकल व्यायाम व क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया गया। क्रिकेट कोच परवेज़ आलम ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया।
इस मौके पर मोहम्मद माजिद, डा. वजाहत महमूद, अनूप निषाद,अवधेश कुशवाहा, संजय, विनोद कुमार, अनिकेत आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

