भोपाल,06 जून(आरएनएस)।राज्यसभा सांसद के लिए एमपी से कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन आज भोपाल पहुंचीं। उनके भोपाल पहुंचने पर कोई उत्साह नजर नहीं आया। वे अकेलीं एक कार से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मिलने पहुंचीं। इसके बाद वे अकेली ही कार से पीसीसी पहुंचीं।
मीनाक्षी नटराजन जब पीसीसी पहुंचीं तो प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गौरव रघुवंशी, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल सहित गिने-चुने आठ-दस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचे। पीसीसी में उन्होंने चुनाव आयोग कार्य विभाग के प्रभारी जेपी धनोपिया के साथ बैठकर नॉमिनेशन फार्म की औपचारिकताएं पूरी कीं।

