बावेजा स्टूडियो की नई फिल्म सिस्टम ने अमेजन प्राइम वीडियो पर कमाल कर दिया है। ये फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर-अंग्रेजी (नॉन-इंग्लिश) फिल्म बन गई है, जबकि सभी फिल्मों की सूची में ये ग्लोबल चार्ट पर दूसरे नंबर पर है। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म की यह बड़ी कामयाबी भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है, क्योंकि अब भारतीय फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।
जी5 पर मिसेज और नेटफ्लिक्स पर हक के बाद सिस्टम की इस शानदार सफलता के साथ ही बावेजा स्टूडियो ने लगातार 3 हिट फिल्में देने की हैट्रिक बना ली है। इन सभी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत इनकी अनोखी कहानियां हैं, जो अलग-अलग बैकग्राउंड के दर्शकों को खुद से जोड़ती हैं। इस बड़ी कामयाबी पर लेखक-निर्माता हरमन बावेजा ने कहा कि यै सफलता बेहतरीन कहानी कहने की ताकत का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय प्राइम वीडियो और अपनी टीम को देते हुए कहा कि उनकी वजह से ही भारतीय कहानियां आज दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंच पा रही हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

