राम चरण, जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी कमाई में पीक पर जाती दिख रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिन पूरे कर लिए हैं और इसने अपने शुरुआती दो दिनों में 200 करोड़ रुपये के करीब वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. मेकर्स ने फिल्म की दो दिनों की कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा जारी कर दिया है. पेद्दी गुरुवार और शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई . अपने पहले वीकेंड पेद्दी आराम से 400 करोड़ करोड़ रुपये के करीब नजर आ रही है. इससे पहले जानते हैं फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन कितना हो गया है.
राम चरण के जबरदस्त जज्बे और एक्शन वाली फिल्म पेद्दी ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 135.36 करोड़ रुपये से खाता खोला था. अब फिल्म का कुल कलेक्शन 181.8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में तीसरे दिन दोपहर तकर 6.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 122.09 करोड़ रुपये और 102.84 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म भारत में 4 हजार से जादा स्क्रीन पर चल रही है. फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म सबसे ज्यादा तेलुगु भाषा में कमा रही है.
फिल्म ने वर्किंग डेज (गुरुवार और शुक्रवार) में कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा दिया है. वहीं, वीकेंड शनिवार और रविवार को फिल्म मोटा कलेक्शन कर सकती है, जिससे फिल्म का कलेक्शन आसानी से 400 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो पेद्दी राम चरण के करियर की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म होगी. राम चरण की सबसे कमाऊ फिल्म आरआरआर है, जिसने 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है.
पेद्दी की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन फिल्म है, जिसमें राम चरण को अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देखा जा रहा है. फिल्म में उनकी हीरोइन जाह्नवी कपूर हैं. फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

