अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का छोटे पर्दे से पुराना नाता रहा है। उन्होंने न सिर्फ बिग बॉस 2 को होस्ट किया था, बल्कि कई डांस रियलिटी शो की जज भी रह चुकी हैं। एक बार फिर अभिनेत्री टीवी की दुनिया में अपने नए रियलिटी शो के साथ लौट रही हैं, जिसका नाम मां है ना है। जी5 ने शो का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो कॉमेडी, अराजकता,अफरा-तफरी और यादों से भरपूर है। शिल्पा इस शो की मेजबानी करती नजर आएंगी।
10 एपिसोड वाले इस शो में आज की युवा पीढ़ी और उनकी मम्मियों के बीच किचन में खींचा-तानी दिखेगी। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी शो का हिस्सा हैं। उनके अलावा, उर्वशी ढोलकिया, मनीषा रानी, तान्या मित्तल और चंदन समेत कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे। यह सितारे अपने बच्चों और माता-पिता के साथ शो में नजर आएंगे। ट्रेलर देखने के बाद फैंस भी शो के लिए उत्साहित हैं। यह 12 जून से जी5 हिंदी पर आएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

