अयोध्या 7 जून (आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रूपये की वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम जनता पर महंगाई का एक और प्रहार बताया है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम नागरिकों का जीवन कठिन होता जा रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, बिजली तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2004 में घरेलू स्च्ळ सिलेंडर की कीमत लगभग 262 रूप्ये थी, जो वर्तमान में बढ़कर 942 रूप्ये तक पहुंच गई है। इसके विपरीत आम लोगों की आय और रोजगार के अवसरों में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। ऐसे में रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी परिवारों की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है। जनता राहत की अपेक्षा कर रही है, लेकिन आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि सरकार को तत्काल प्रभाव से घरेलू स्च्ळ सिलेंडर की कीमतों में कमी कर आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करनी चाहिए। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि महंगाई आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है और सरकार को जनता की परेशानियों को गंभीरता से लेना चाहिए। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि बढ़ती गैस कीमतों का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के दोहरे संकट से आम नागरिक परेशान है तथा सरकार को जनहित में ठोस कदम उठाने चाहिए। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की आवाज उठाती रहेगी और महंगाई के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से घरेलू स्च्ळ सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने तथा महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

