सोहावल-अयोध्या 7 जून (आरएनएस)। निषाद पार्टी के संस्थापक डा. संजय निषाद का जन्म दिन रविवार को उनके आवास पर बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा गया। जन्मदिन पर भारी संख्या में समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे निषाद पार्टी 274 बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के नेता करुणाकर पाण्डेय उर्फ बब्बू पाण्डेय ने गदा भेंट कर और माला पहनाकर अपने पार्टी के मुखिया को जन्मदिन की बधाई दी। डा. संजय निषाद अपने कार्यकर्ताओं द्वारा हुये जोरदार स्वागत से गदगद नजर आये। जन्मदिन की बधाई देने वालों में सैकड़ों समर्थकों के साथ करुणाकर पांडेय के छोटे भाई अधिवक्ता अरुणाकर पाण्डेय सोनू भी मौजूद रहे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

