-होटल, अस्पताल, नर्सिंग होम, औद्योगिक इकाइयों, गोदामों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 72 घंटे में देना होगा फायर ऑडिट रिपोर्ट
-निगमायुक्त ने दिये सभी संबंधितों को कड़े निर्देश, रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर होगी बड़ी कार्रवाई
जबलपुर 7 जून (आरएनएस)। मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 के प्रासंगिक प्रावधानों, मध्यप्रदेश भूमि विकास नियम, 2012 तथा राष्ट्रीय भवन निर्माण मानक, 2026 के अग्नि एवं जीवन सुरक्षा प्रावधानों के आलोक में नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम ने एक बेहद सुरक्षात्मक मुहिम शुरू की है। इस संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने देश के अन्य हिस्सों में हुई दुखद अग्नि दुर्घटनाओं के प्रकाश में नगर निगम के अग्निशमन और भवन शाखा को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि शहर के सभी कमर्शियल हब्स की जॉंच टीम के साथ करें और अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने ने जबलपुर सीमा में आने वाले सभी होटलों, अस्पतालों, नर्सिंग होम, मॉल, गोदामों, मैरिज गार्डनों और औद्योगिक इकाइयों को भी 72 घंटे के भीतर 08 जून 2026 की शाम 06:00 बजे तक अपनी विस्तृत फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि केवल बिल्डिंग में अग्निशामक यंत्र रखना काफी नहीं होगा, बल्कि स्प्रिंकलर, फायर पंप, इमरजेंसी एग्जिट, और अलार्म सिस्टम जैसी हर एक व्यवस्था का चालू हालत में होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि समय रहते फायर सेफ्टी ऑडिट होने से किसी भी संभावित खतरे को पहले ही पहचान कर ठीक कर लिया जाएगा, जिससे भविष्य में होने वाले हादसों को टाला जा सकेगा। अस्पतालों और होटलों जैसी जगहों पर मरीजों और आम जनता की सुरक्षा 100 प्रतिशत पुख्ता होगी। नए नियमों के तहत अब इन संस्थानों के स्टाफ को फायर ड्रिल और आपातकालीन स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। निगमायुक्त ने बताया कि संस्थानों की सहूलियत के लिए निगम ने हार्ड कॉपी के साथ-साथ ईमेल द्घद्बह्म्द्गठ्ठठ्ठद्भड्डड्ढड्डद्यश्चह्वह्म्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व अथवा द्घद्गह्वद्गह्म्2द्गद्धह्म्द्भद्वष्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व के जरिए पीडीएफ सबमिट करने का भी विकल्प दिया है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो सके।
*नगर निगम की अपील*
नगर निगम ने सभी संस्थान स्वामियों और प्रबंधकों से अपील की है कि जन-सुरक्षा की एक नैतिक जिम्मेदारी समझें और निर्धारित समय-सीमा में अपना पूर्ण सहयोग दें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

