सिवनी 7 जून (आरएनएस)। जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में वर्षों से चली आ रही संलग्नीकरण (अटैचमेंट) व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मुकेश डेहरिया ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन एवं हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जिले में नियम विरुद्ध अटैचमेंट व्यवस्था अब भी जारी है, जो शासन की मंशा और न्यायालय के आदेशों के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सहित कई शासकीय विभागों में अधिकारी और कर्मचारी वर्षों से अपनी मूल पदस्थापना छोड़कर अटैचमेंट के माध्यम से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। जबकि शासन एवं न्यायालय द्वारा ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी मूल पदस्थापना पर वापस भेजने के निर्देश पूर्व में जारी किए जा चुके हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

