जबलपुर 7 जून (आरएनेस)। नगर निगम के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अमृत फेज 2.0 के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में अपर आयुक्त अरविंद शाह और अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षाऋतु के आगमन से पहले पेयजल वितरण, पाइप लाइन विस्तारीकरण और जलप्रदाय योजना से जुड़े सभी क्षेत्रों में री-स्टोरेशन का काम अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने शहर के संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में चल रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों को समय पर निपटाने के लिए कहा ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव और आवागमन की समस्या से न जूझना पड़े।
?लापरवाही पर लगेगी रोक, हर दिन होगी निर्माण कार्यों की निगरानी
?निगमायुक्त ने मैदानी अधिकारियों को रोजाना साइट विजिट करने और ठेकेदारों के काम की दैनिक मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने साफ किया कि विकास कार्यों की गति बढ़ाने के चक्कर में मजबूती से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बारिश शुरू होने से पहले उन सभी रास्तों को दुरुस्त करने को कहा गया है जहां हाल ही में खुदाई की गई थी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि काम की रफ्तार के साथ उसकी उच्च स्तरीय गुणवत्ता भी दिखाई देनी चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

