जबलपुर 7 जून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वदेशी परंपराओं एवं भारतीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के आह्वान से प्रेरित होकर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नूÓ ने रविवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित शासकीय महापौर निवास में “विश्व पोहा दिवस” का भव्य आयोजन किया। स्वदेशी पोहा, जलेबी और चटनी पार्टी में शहर की सांस्कृतिक समरसता, आत्मीयता और अपनेपन का अनूठा संगम देखने को मिला।
सुबह से ही आयोजन स्थल पर पोहे की सोंधी खुशबू और गरमा-गरम जलेबियों ने लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, कला, शिक्षा, खेल एवं स्वास्थ्य जगत की हस्तियां तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नूÓ ने कहा कि विश्व पोहा दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वदेशी व्यंजनों के प्रति प्रेम, अपनत्व और भारतीय संस्कृति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकलÓ और स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। पोहा-जलेबी हमारी सांस्कृतिक पहचान और स्वस्थ खान-पान की परंपरा का हिस्सा है, इसलिए हमें स्वदेशी उत्पादों और व्यंजनों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान महापौर ने अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा और सराहा।
वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित उपस्थित अतिथियों ने महापौर की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वदेशी अपनाने और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
[07/06, 7:49?श्चद्व] +91 83195 83156: गोरखपुर के श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य हरिनाम संकीर्तन, गूंजा राधे-राधे का जयघोष
जबलपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जाबालिपुरम् के तत्वावधान में गोरखपुर स्थित सनातन धर्म सभा श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ प्रभु नाम का संकीर्तन किया।
शंख, घंटा, मृदंग और झांझ की मंगलध्वनि के बीच चलो वृंदावन धाम राधे-राधे श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी तथा सीताराम जैसे मधुर भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम का समापन श्री राधा-कृष्ण की महाआरती और जयघोष के साथ हुआ।
संयोजक देवेंद्र कुमार नेमा ने कहा कि हरि व्यापक सर्वत्र समाना । भगवान सर्वव्यापी हैं और उनका नाम-स्मरण एवं संकीर्तन सभी प्रकार के शुभ फलों का दाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से प्रभु के नाम का स्मरण और संकीर्तन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पं. अयोध्या प्रसाद शास्त्री, श्याम चतुर्वेदी, पं. देवेंद्र त्रिपाठी, पं. मुन्ना महाराज, कपिल द्विवेदी, लकी भाटिया, ओ.पी. बाधवा, रेणु गुप्ता, योगिता पुंज, नीलम सबरवाल, सत्यप्रकाश नामदेव, के.एल. दीक्षित, प्रभाकर चतुर्वेदी, मोहित तिवारी, पप्पू चौबे, राजेंद्र सोनी, अमित विश्नोई, विशाल पंड्या, शिवा नामदेव, राजेश असाटी, धीरज बेन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

