एक उम्मीद एक मौका टीम ने चलाया पौधारोपण अभियान
सिरसा 8 जून (आरएनएस)। एक उम्मीद एक मौका टीम की ओर से शहर के काली माता मंदिर के निकट पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके तहत करीब 50 नीम के पौधे व त्रिवेणी रोपित किए गए। टीम के अध्यक्ष प्रवीन कुमार और नगर परिषद सिरसा चेयरमैन शांति स्वरूप ने अपने हाथों से त्रिवेणी सहित अन्य पौधे लगाए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने ग्रीन बेल्ट के सुधार की मांग रखी, जिस पर चेयरमैन ने कहा कि जल्द टैंडर प्रकिया द्वारा ग्रीन बेल्ट में पानी की व्यवस्था की जाएगी और इसका नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी है और जिम्मेवारी को सभी को बखूबी निभाना होगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की बढ़ती समस्या को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की मांग है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत हर वर्ष पौधारोपण किया जाता है। यही नहीं पौधे लगाने के साथ-साथ टीम सदस्यों द्वारा उनकी बड़े होने तक देखभाल भी की जाती है। उनहोंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। इस मौके पर रघुबीर, संजीव कठपाल, सन्नी, संदीप, मुन्ना ठाकुर, रवि वर्मा, गेरु बजाज, अवतार सिंह, रितेश सरदाना, सुरेंद्र बब्बर, अजय भट्टी, एमसी जोगिंदर सिंह, एम सी सुनील, जिलेदार नरेन्द्र कुमार खिंची, इंजीनियर संतोष कुमार खटीक, सन्नी मौजदीन सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

