फतेहपुर 8 जून (आरएनएस)। ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ मुहल्ला कृष्णानगर पश्चिम में रविवार की देर शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डण्डे चल गए। जिससे दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कृष्णानगर पश्चिम मुहल्ला निवासी मो0 शाहिद पुत्र अब्दुल मजीद 27 वर्ष व छोटू पुत्र कल्लू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डण्डा निकल आए और एक-दूसरे पर चलने लगे। जिससे एक पक्ष से मो0 शाहिद, साहिल घायल हो गए। जबकि दूसरी ओर से छोटू व उसकी बहन वकीला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां इलाज के दौरान छोटू की मां ने बताया कि आज उसकी नातिन की शादी है। जिस पर उसका दामाद मो0 शाहिद नशे में धुत होकर आया था और गाली-गलौज कर एक हजार रूपए मांग रहा था। न देने पर उसने अपने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डण्डा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। जबकि मो0 शाहिद का कहना है कि मामूली बात को लेकर घर में घुसकर उसके व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

