फतेहपुर 8 जून (आरएनएस)। राधानगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में सोमवार की सुबह दुकान से सामान लेकर घर वापस आ रहे दस वर्षीय किशोर पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुर गांव निवासी अनिल कुमार का पुत्र प्रशांत सुबह दुकान से सामान लेकर घर वापस आ रहा था जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तभी आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

