लखनऊ 8 जून (आरएनएस )आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद स्ड्डठ्ठद्भड्ड4 स्द्बठ्ठद्दद्ध ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर भाजपा और राम मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में लगातार देश के संसाधनों, संस्थानों और जनता के अधिकारों पर प्रश्न उठते रहे हैं, और अब भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धन में गड़बड़ी के आरोप सामने आना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है।संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार यह सवाल उठाया जा रहा है कि राम मंदिर के दान पात्र और चढ़ावे में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में इन आरोपों को नकारा गया, लेकिन अब सामने आई जानकारियों के अनुसार इस मामले में गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच एजेंसियों को कार्रवाई करनी पड़ी है, जिससे स्थिति गंभीर प्रतीत होती है।
उन्होंने कहा कि करोड़ों रामभक्त अपनी आस्था और मेहनत की कमाई भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित करते हैं, ऐसे में उस धन की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना ट्रस्ट की जिम्मेदारी है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यदि चढ़ावे में अनियमितता के तथ्य सामने आ रहे हैं तो यह सीधे-सीधे श्रद्धालुओं की आस्था पर आघात है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा पर पहले भी सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के आरोप लगते रहे हैं, और अब यदि धार्मिक आस्था से जुड़े धन पर भी सवाल उठते हैं तो यह बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि इस कथित गड़बड़ी के पीछे कौन जिम्मेदार है और यह कैसे संभव हुआ।संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चुनौती देते हुए कहा कि यदि चढ़ावे में किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है तो उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष शपथ लेकर यह स्पष्ट करना चाहिए कि धन में कोई अनियमितता नहीं हुई है।उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और श्रद्धालुओं की आस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करती रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

