लखनऊ 8 जून:(आरएनएस ) थाना बन्थरा पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सगे मामा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर नरायनपुर तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में पीडि़ता की माता की तहरीर पर तत्काल अभियोग दर्ज कर कठोर धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू की गई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़ता की माता द्वारा दी गई लिखित तहरीर में बताया गया कि उनकी पुत्री कुछ दिन पूर्व अपनी ननिहाल जनपद लखनऊ गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अभियुक्त ओमकार पुत्र राधेश्याम, निवासी जनपद लखनऊ, ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल किया और इसके बाद अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म जैसा गंभीर अपराध कारित किया।तहरीर के आधार पर थाना बन्थरा में मु0अ0सं0-167/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2)/65(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई।पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 08 जून 2026 को नरायनपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने प्रारंभिक रूप से घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि उससे गलती हो गई है। हालांकि पुलिस इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है और दोषी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। थाना बन्थरा पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर सराहना भी की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

